Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लोन EMI कैलकुलेटर | ईएमआई कैसे कैलकुलेट करें | ईएमआई कैलकुलेट करने के लाभ

लोन EMI कैलकुलेटर | ईएमआई कैसे कैलकुलेट करें | ईएमआई कैलकुलेट करने के लाभ

Loan EMI Calculator



जब भी कोई व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए या अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन लेता है। तो लोन के रुप में ली गई रकम को एक निश्चित समय – सीमा के भीतर चुकाना होता है। लोन चुकाने के लिए हर महीने कमाई गई रकम का कुछ हिस्सा लोन चुकाने के लिए इस्तमाल किया जाता है, इसे ईएमआई कहते हैं। लोन की EMI को EMI कैलकुलेटर से कैलकुलेट किया जाता है।

ईएमआई (EMI) एक सुविधा है उन लोगों के लिए जिनको अपने कार्यों के लिए बड़ी रकम की जरूरत पड़ती रहती है। बड़ी रकम को चुकाना एक ही बार संभव नहीं होता है। ऐसी स्थिति में बैंक अपने ग्राहकों को लोन की रकम को किस्तों में चुकाने की सुविधा प्रदान करता है।

जो भी मंथली ईएमआई बनती है उसे लोन देने वाली संस्था और लोन लेने वाले व्यक्ति आपसी सामंजस्य से तय करते हैं। हालांकि यह लोन की कुल रकम और चुकाने के लिए निर्धारित किया गया समय पर निर्भर करता है। ईएमआई तय होने में क्रेडिट स्कोर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ईएमआई के कई फायदे होते हैं, इससे लोन ठीक समय पर चुकाया जा सकता है। इससे लोन देने वाली कंपनी को उसका पैसा तय की गई समय सीमा में मिल जाता हैं। और कारोबारी का काम भी हो जाता है। आइए ईएमआई क्या है और ईएमआई कैसे कैलकुलेट होती है? इसके बारे में समझते हैं:

(EMI) KYA HOTI HAI – What IS EMI?

EMI यानी Equated Monthly Installments इसे हिंदी में समेकित मासिक किस्त कहते हैं। यह एक निश्चित धनराशि होती है, जो आपके द्वारा बैंक को हर महीने एक निश्चित तारीख पर भुगतान करनी पड़ती हैं। ऐसा भी नहीं है कि एक धनराशि ऐसे ही बैंक या कंपनी को जमा की जाती है। जब कोई व्यक्ति किसी बैंक या लोन देने वाली किसी कंपनी से लोन लेता है तो उस लोन को चुकाने के लिए यह EMI भरी जाती है।

चूंकि लोन एक बड़ी धनराशि के रुप में लिया जाता है। इसे एक बार में चुकाना मुमकिन नहीं होता है, तो इसे चुकाने के लिए बैंक और लोन कंपनी से EMI के रुप में चुकाने की सुविधा मिलती है। ईएमआई की धनराशि को चुकाने के लिए महीने में एक निश्चित तारीख तय की जाती है।

क्या मासिक EMI में ब्याज भी शामिल होता है ?


जब भी किसी बैंक या एनबीएफसी कंपनी से लोन लिया जाता है तो उस लोन पर ब्याज भी लागू होता है। जब लोन चुकाने के लिए मंथली EMI जमा की जाती है तब उसमे ब्याज दर को भी शामिल किया जाता है। इसको सिंपल तरीके से कहें तो- जब लोन की किश्त जमा होती है तो उसमे ब्याज दर की भी कुछ रकम शामिल होती है।

जैसे – जैसे मूलधन यानी लोन की कुल रकम घटती जाती है वैसे – वैसे ब्याज दर की रकम भी घटती जाती है। EMI में महत्वपूर्ण बात यह है कि लोन की रकम जितनी अधिक होती है और लोन को चुकाने के लिए जितना अधिक समय लिया जाता है मंथली ईएमआई की रकम उतनी होती है। अगर लोन की रकम अधिक होती है और चुकाने के लिए कम समय होता है तो इसके लिए लोन की ईएमआई अधिक लगती है। आइए समझते हैं कि EMI कैलकुलेट कैसे की जाती है?

लोन EMI की गणना कैसे करते है?


इसका अगर एक लाइन में उत्तर दें तो इसका उत्तर होगा ईएमआई लोन कैलकुलेटर से कैलकुलेट होती है। EMI कैलकुलेटर के जरिए लोन की कुल रकम और चुकाने के कुल समय और ब्याज के आधार महीने के हिसाब से तय किया जाता है।

EMI की कैलकुलेट करते समय तीन चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाता है: पहली लोन की कुल धनराशि दूसरी ऐप्लिकेबल ब्याज दर और तीसरा लोन चुकाने का समय (रिपेमेंट का कार्यकाल)। जितनी अधिक लोन की धनराशि और ऐप्लिकेबल ब्याज दर होती है, उतनी ज्यादा ईएमआई की धनराशि होती है।

वहीं दूसरी ओर जितना लंबा रिपेमेंट का कार्यकाल (लोन चुकाने का समय) होगा उतनी कम ईएमआई होगी। इसके लिए EMI कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इस लेख के अंत में ईएमआई कैलकुलेटर दिया गया है जिसके जरिये आप अपने लोन की EMI कैलकुलेट कर सकते हैं। ईएमआई कैलकुलेट होने से आप लोन के बारे में बेहतर तरीके से निर्णय ले सकते हैं।

EMI को कैलकुलेट कैसे करें?



EMI कैलकुलेट करने का सूत्र निम्न होता है:

EMI = [P x R x (1+R) ^ N]/ [(1+R) ^ (N-1)]


E = ईएमआई


P = लोन की टोटल धनराशि


R = हर महीने लगने वाला ब्याज


N = लोन कितने समय के लिए लिया गया है उसका टोटल समय

एक उदाहरण के रुप में समझते हैं:

2 साल के लिए लोन का उदाहरण:

माना आपने 13.50% की ब्याज दर के पर 1 लाख का बिजनेस लोन लिया। लोन चुकाने का टोटल समय 2 साल तय किया गया। तो आपको हर महीने 4778/- EMI के रुप में जमा करना होगा। यानी आप जब 2 साल में जो टोटल रकम जमा करेंगे वह होगी- 1 लाख 30 हजार रुपये।

EMI कैलकुलेटर के बेनिफिट्स – Benefits of EMI Calculator

  • जब चाहें तब खुद से अपनी मंथली EMI समझ सकते हैं।
  • जब आप लोन लेने जायेंगे तो आपको सटीक परिणाम मिलेगा।
  • फाइनेंसियल प्लानिंग करने में सहायता मिलती है।


EMI or Loan calculator

EMI Amount XXXX/month
Total Payable
With Interest
XXXX
Total Interest XXXX

Loan Amount:  

Interest Rate:

% Per Year

Loan Tenure:

powered by calculatorhut.com